फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेटी की मौत पर मायके और ससुराल पक्ष में हाथापाई

विज्ञापन
हंगामा - फोटो : वीडियो
विज्ञापन
कानपुर। बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर मायके पक्ष ने दामाद पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर पोस्टमॉर्टम हाउस में हंगामा किया। दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ हाथापाई हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दिल्ली के नगलोई श्रीराम पार्क निवासी चंदा उर्फ मंजू की शादी 15 वर्ष पहले फतेहपुर निवासी मनोज कुमार से हुई । मंजू की मां शोभा ने बताया कि बुधवार को लखीमपुर खीरी के पलिया में रिश्तेदार की शादी समारोह में वह परिवार समेत गईं थीं। बेटी और दामाद भी वहां मौजूद थे। उसी दिन बेटी ब्यूटी पार्लर खाेलने की बात कहकर फतेहपुर चली गईं। शुक्रवार सुबह दामाद ने चंदा की तबीयत खराब होने की बात कही। हैलट में उसकी मौत हो गई। मां और भाई राजेश ने ससुराल पक्ष पर गहनों के लिए जहर देकर मार डालने का आराेप लगाया। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें