फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नहीं हुआ संघ का पथ संचलन

Wed, 12 Oct 2016 01:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विजयदशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर प्रांत का पथ संचलन इस बार नहीं हुआ। जल्द ही  इसकी तिथि घोषित की जाएगी। दरअसल इस समय प्रांत के सभी जनपदों में स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसी वजह से पथ संचलन का आयोजन आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


इस बार पथ संचनल नए गणवेश में होगा। इसमें स्वयं सेवक ग्रे कलर की फुल पतलून में होंगे। मंगलवार को संघ भवन सहित सभी शाखाओं पर स्वयं सेवकों ने शस्त्रपूजन किया। संघ के प्रांत प्रचारक मोहन अग्रवाल ने बताया कि पथ संचलन का कार्यक्रम तय कर लिया गया है।

इसकी सूचना भी स्वयंसेवकों को दे दी गई है। पिछले दिनों स्वयंसेवकों के लिए नया गणवेश संघ भवन लाया गया था। वहां से एक निर्धारित कीमत देकर स्वयंसेवकों ने गणवेश खरीद लिया है। इस बीच कमला नेहरू पार्क जवाहर नगर में नगर कार्यवाह अमरनाथ, शैलेंद्र, आनंद, दिवाकर मिश्र ने शस्त्र पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें