भरथना। कस्बे में आबादी के बीच से गुजरे कन्नौज हाईवे पर बजाजा लाइन तिराहा के पास बुधवार रात नौ बजे जाम लग गया। जाम इतना ज्यादा था कि एक घंटे तक कई वाहन यहां फंसे रहे और हिल भी नहीं सके।
कुछ ही देरे में जाम से निकलने के चक्कर में वाहन आढ़े तिरछे कुछ ऐसे फंस गए कि हाईवे पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागम पूरी तरह से रुक गया। इसके चलते हाईवे पर ट्रक, बस, लोडर, कार आदि भारी-हल्के वाहनों की दोनों ओर लगभग आधा किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सहालग का समय होने से इस जाम में कई बरातें भी फंस गईं। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने जाम खुलाने के प्रयास शुरू कर दिए। लगभग आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जैसे तैसे जाम खुला सकी। इसके बाद यहां से वाहनों का आना जाना शुरू हो सका। जाम में कई वाहन तो एक घंटे तक यहां फंसे रहे।