फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 साल पूर्व हुए संभल दंगे की हो सीबीआई जांच: सुमंत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। संभल में 1978 में व्यापारियों की नृशंस हत्याओं की जांच सीबीआई से कराई जाए। उस समय के दंगों के बाद पलायन किए हजारों व्यापारियों का पुनर्वास कराया जाए। आजादी के बाद से अब तक संभल में मंदिरों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने ऊसराहार में संगठन की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घटना को उठाकर व्यापारियों के साथ न्याय किया है। उन्हाेंने कहा कि दंगों के बाद से हजारों व्यापारियों ने संभल से पलायन किया है उन सभी व्यापारियों की सुरक्षा निश्चित करते हुए उनके पुनर्वास का काम किया जाए।
उन्होंने बताया कि औरैया में वैश्य व्यापारी समाज के विवाह के लिए वर कन्याओं के परिचय के लिए 19 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, अनिल कौशल, उमेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता व प्रदीप गुप्ता मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें