कानपुर। दिवाली तक दिन में हल्की उमस और रात में ठंड बढ़ सकती है। दिवाली की रात से अगले 48 घंटे में रात में ठंड बढ़ सकती है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार 23 अक्तूबर से बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात सक्रिय हो सकता है जिससे बिहार, बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना रहेगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ रात का पारा 16.9 डिग्री रहा। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है।
प्रदूषण का असर...
आमताैर पर प्रदूषण की सामान्य मात्रा 50 एक्यूआई ही अच्छी मानी गई है। इससे जितना अधिक होती जाएगी, उससे शरीर को नुकसान पहुंचने लगता है।