इन रूट पर चलेंगी बसें
दिल्ली- 70, वाराणसी- 40, हरदोई-30, गोरखपुर 40, प्रयागराज 30, बाराबंकी- 20, रायबरेली-20, रूपडैहिया 10, झांसी-20, आगरा-40, मेरठ - 40 सहित 370 अतिरिक्त बसें संचालित होंगी।
त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों और बसों में पूर्व बुकिंग से इस बार दिवाली, छठ पूजा पर अधिक भीड़ की संभावना है। बस चालकों व परिचालकों को अवकाश बेहद जरूरी होने पर ही दिया जाएगा। अतिरिक्त बसों से यात्रियों को आने जाने में आसानी होगी। -लव कुमार, आरएम, रोडवेज, कानपुर रीजन