फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की आशंका है, जांच कहां होगी, टेलीमेडिसिन सेंटर में बीमारी बता पाई इलाज की जानकारी

Thu, 02 Apr 2020 08:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन के दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से नगर निगम मुख्यालय में खोले गए टेलीमेडिसिन सेंटर में गुरुवार को 57 मरीजों ने अपनी बीमारियां बताकर इलाज की जानकारी प्राप्त की। ज्यादातर लोगों ने खांसी, बुखार, गले में दर्द, गले में खराश की शिकायतें कीं।
विज्ञापन


कुछ ऐसे भी मरीज थे जो शुगर, हार्ट, ब्लड प्रेशर का इलाज लंबे समय से करा रहे थे पर लॉक डाउन की वजह से डॉक्टर के पास सलाह लेने नहीं जा पा रहे हैं। टेलीमेडिसिन सेंटर के प्रभारी व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित सिंह ने बताया कि सेंटर में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक डॉक्टर दिनेश सिंह सचान ने मरीजों को इलाज की जानकारी दी । दोपहर एक से तीन तक डॉक्टर कीर्तिवर्धन सिंह और शाम तीन से पांच बजे तक डॉक्टर वीके टंडन ने मरीजों को इलाज की सलाह और परामर्श दिया।

 
विज्ञापन

पूरे दिन इलाज की जानकारी लेने के लिए आए फोन 

सर, मेरा नाम रामजीत है। 23 साल का हूं, उन्नाव में रहता हूं, मुझे कोरोना संक्रमण की आशंका है। जांच करानी है, जांच कहां हो सकती है और कैसे होगी, कृपया बता दीजिए। टेलीमेडिसिन सेंटर के डॉक्टर ने उन्हें उन्नाव जिला चिकित्सालय या सीएमओ से संपर्क करने की सलाह दी। 

सर, मेरा नाम विवेक पाल (उम्र 35) है। ग्राम देवीपुर से बोल रहा हूं, कई दिन से खांसी बुखार आ रहा है। क्या दवा खाएं। टेलीमेडिसिन सेंटर डॉक्टर ने उन्हें दवाएं और खाने का तरीका बताया। व्हाट्सएप में दवाई लिखकर भेजी। 

मेरा नाम दुर्गेश (70 साल) है और पी रोड में रहता हूं। मुझे शुगर और ब्लड प्रेशर है। डॉक्टर को दिखाने नहीं जा पा रहा हूं, क्या करूं?  टेलीमेडिसिन सेंटर के डॉक्टर ने व्हाट्सएप पर उनका पर्चा मंगाया और आगे इलाज की सलाह दी।

मेरा नाम विकास यादव उम्र (22 वर्ष) है। कल्याणपुर में रहता हूं। मुझे एक हफ्ते से खांसी आ रही है। कृपया दवा बताएं, डॉक्टर ने व्हाट्सएप पर दवाओं के नाम भेज और उन्हें कैसे खाना है यह भी बताया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें