फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेवल वन में कोरोना के 13 मरीज, हैलट व सीएचससी में भर्ती इन रोगियों में बीमारी के सभी लक्षण नहीं उभरे

Tue, 07 Apr 2020 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर हैलट और सीएचसी सरसौल में भर्ती 13 कोरोना पॉजिटिव जमाती अभी लेवल वन में हैं। इनके अंदर इस बीमारी का संक्रमण तो है लेकिन अभी सभी लक्षण जाहिर नहीं हुए हैं। डॉक्टरों को अंदेशा है कि अगर इन लोगों ने ढंग से दवाएं नहीं ली तो संक्रमण का लेवल बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उधर, बीती रात औरैया के चार और कोरोना पॉजिटिव जमातियों को सरसौल सीएचसी में भर्ती किया गया है। जबकि शासन से हर जिले में कोरोना वार्ड बनाने के निर्देश हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती दौर में ही संक्रमण पकड़ में आ जाने से इन मरीजों में अभी वायरस का लोड अधिक नहीं बढ़ा है।

अगर ढंग से उपचार लें तो येठीक हो जाएंगे। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि आइसोलेशन सेंटर में भर्ती छह जमाती फिलहाल ठीक हालत में हैं। इन्हें दवा दी जा रही है और वे ले भी रहे हैं लेकिन खाते हैं कि नहीं, यह उन पर है।
विज्ञापन


इनमें खांसी, सांस फूलने जैसे लक्षण प्रकट नहीं हुए हैं। सरसौल सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएल वर्मा ने भी अपने यहां भर्ती मरीजों को लेवल वन में बताया। उधर, औरैया से जमातियों को सरसौल सीएचसी भेजे जाने पर व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें