Kanpur Fire: प्रभारी अग्निशमन अधिकारी फजलगंज के नेतृत्व में दो दमकल की गाड़ियों की मदद से काबू कर लिया गया। फैक्टरी में मौजूद किसी कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, वहां रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया।
कानपुर में बिना अग्नि सुरक्षा मानक पूरा किए गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दादानगर एरिया में चल रही एक फैक्टरी के गोदाम में शनिवार देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग के विकराल रूप लेने से पहले उस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि 104-बी दादानगर में स्थित अनिल कुमार गुप्ता के आरएस दाल मिल फैक्टरी में रखे बारदाने व अन्य लकड़ी के समान में आग लगी है। उसे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी फजलगंज के नेतृत्व में दो दमकल की गाड़ियों की मदद से काबू कर लिया गया।
फैक्टरी में मौजूद किसी कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, वहां रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। बता दें कि शुक्रवार तड़के नौबस्ता में भी अवैध रूप से चल रहे सेना की वर्दी बनाने वाले कारखाने में भी आग लग गई थी। इसके बाद कारखाने के आस पास के घरों को खाली कराया गया था।