फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चकेरी चौकी से 200 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी, एक शातिर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

Wed, 25 Feb 2026 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी चौकी से 200 मीटर की दूरी पर अंकित साड़ी और शगुन डेंटल क्लिनिक में मंगलवार रात चोरी हो गई। चोरी की घटना की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी कैद हुआ है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

स्वरूपनगर निवासी अंकित गुप्ता की लाल बंगला में अंकित साड़ी के नाम से दुकान है। उनकी दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक बीते 24 फरवरी की रात में वह दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार सुबह 11 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

कैश काउंटर भी खुला पड़ा हुआ था। चोर ऊपर लगी खिड़की की मदद से अंदर दाखिल हुए और कैश काउंटर में रखा 1.75 लाख लेकर फरार हो गए। ऐसे ही चोर बगल में शकुन डेंटल क्लीनिक में भी दाखिल होकर करीब गुल्लक से 12 हजार रुपये पार कर ले गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि एक शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। हाथ में कुछ सामान लिए नजर आ रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें