फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंद कमरे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित बाबानगर में शुक्रवार रात बंद कमरे में गैस सिलिंडर डिलीवरी मैन दीपू पांडे (30) का शव फर्श पर पड़ा मिला। पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि दीपू शराब का लती था। पांच माह पूर्व उसकी पत्नी आरती भी यशोदानगर स्थित अपने मायके चली गई थी। थानाध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि मौके पर दीपू के साढ़ू सोनू भी आ गए थे। फिलहाल आरोप जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें