फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के मकान से 40 लाख की चोरी, सवाल छोड़ गये 'दीवार खोदकर निकाले गए जेवर'

Tue, 06 Nov 2018 09:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाता गृहस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में पूर्व सांसद के भतीजे और मौजूदा ग्राम प्रधान के घर में चोरों ने बड़ी घटना अंजाम दी। चोर ढाई लाख रुपये और लगभग 40 लाख के जेवर ले गए। सो रहे परिजनों के कमरों की बाहर से कुंडी बंद कर दी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है। 
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में स्थित एमपी डेरा में पूर्व सांसद (एमपी) स्व. जागेश्वर यादव का पैतृक गांव है। मौजूदा समय में उनका पारिवारिक भतीजा रणवीर सिंह यादव जो ग्राम प्रधान हैं, यहीं रहता है। पिछली रात परिजन घर के कमरों में सो रहे थे। आधी रात के बाद किसी समय चोर खेतों के रास्ते घर के पिछवाड़े आए और छत पर चढ़ गए। जीने से मकान के निचले भाग में उतरे।

प्रधान का परिवार जिन कमरों में सो रहा था उन कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। दो कमरों के ताले तोड़ वहां रखी अलमारी और पांच बक्सों के ताले तोड़ दिए। उनमें रखा कुल ढाई लाख रुपया और जेवर पार कर दिए। एक अलमारी में काफी जेवर दीवार खोदकर छिपाकर रखे गए थे। ऊपर से पटिया रखकर लिपाई-पुताई की गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी चोरों ने इसका पता लगा लिया और अलमारी का दरवाजा तोड़कर पटिया उखाड़ दी और जेवर चोरी कर लिए। सुबह प्रधान परिवार जागा तो कमरे के ताले टूटे और सामान बिखरा था। गृहस्वामी ने बताया चोरी गई नगदी में एक लाख रुपये मजदूरों की मजदूरी के थे। सूचना पर सीओ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें