फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंद घर से नकदी समेत चार लाख की चोरी

Thu, 22 Oct 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बा के पटेल चौक के पास विकास नगर में एक बंद घर से मंगलवार रात चोर लाखों रुपये की नकदी व कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के बाद चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए। गृहस्वामी की सूचना पर आई पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच पड़ताल की। विकास नगर निवासी मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद हारून ने बताया कि वह सोमवार की शाम को पत्नी और बच्चों के साथ एक शादी कार्यक्रम में ससुराल इटावा के इकदिल गए थे। घर और दुकान में ताला बंद था। बुधवार की सुबह घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मोबाइल पर देखी तो कमरों में कपड़े और सामान फैला दिखा। इस पर सिकंदरा कस्बा की बस्ती में पैतृक घर में रह रहे पिता को फोन से जानकारी दी और वह भी घर आ गए। जब घर पहुंचे तो आंगन में लगा लोहे जाल और कमरों के ताला टूटे पड़े थे। अलमारी में रखे सवा लाख रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये कीमती के आभूषण गायब थे। चोरी की जानकारी पर थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने पहुंच कर जांच की। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर में और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें