फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर व मोबाइल शॉप से नकदी समेत तीन लाख की चोरी

Sun, 29 Mar 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। नगर स्थित मोबाइल शाॅप और नयापुरवा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने 35 हजार नकदी सहित तीन लाख के गहने व मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

नयापुरवा निवासी रामकेश की पत्नी तारावती ने बताया कि वह सास भूरी देवी के साथ घर में रहती है। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सो गई। आधी रात चोर पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और आंगन में लगे जाल के रास्ते घर के अंदर उतर गए। नीचे तीनों कमरों के ताले खोलकर बक्से में रखी 35 हजार रुपये की नकदी और दो लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं, दूसरी घटना थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित मोबाइल शॉप की दुकान में हुई। यहां चोरों कस्बा निवासी दुकानदार अनिल प्रणामी की दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की।
अनिल ने बताया कि शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब दुकान खोलने आए तो शटर के ताले टूटे मिले। अंदर देखा तो लगभग एक लाख रुपये के मोबाइल और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर गायब थे। थाना क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही चोरी को लेकर व्यापारियों व दुकानदारों ने गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही स्थायी लोगों ने दो दिन में हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रीना गौतम ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच की है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें