फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के यमुना तलहटी में दो सगे भाइयों के बंद मकान में धावा बोल दिया। दरवाजे के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर व सामान पार कर दिया। घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

यमुना तलहटी निवासी आशुतोष शहर के चार पहिया वाहन के शोरूम में नौकरी करते हैं। उनके भाई विनय प्रताप दिल्ली में नौकरी करते हैं। विनय अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। दोनों भाइयों के मकान अगल-बगल बने हुए हैं। आशुतोष की पत्नी संध्या के 11 दिन पहले ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई है। वह अस्पताल में भर्ती है।
सोमवार रात चोरों ने दोनों बंद मकान के ताले तोड़कर घुस गए। दोनों भाइयों के मकान से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आशुतोष मंगलवार सुबह छह बजे घर लौटे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी खुली थी। आशुतोष ने बताया कि चोर जेवर व सामान चुरा ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। भाई को भी फोन से सूचना दी है। उनके घर लौटने पर उनके मकान से चोरी गए सामान की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन

आशुतोष ने बताया कि चोरों ने उनके घर पर चाय बनाकर पी और घेवर भी खाया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें