फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचेंडी में दो घरों से लाखों की चोरी

Sun, 23 Aug 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सचेंडी के सोना गांव की प्रधान और उनके चचिया ससुर के घर में घुसकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये, 12 लाख के जेवर, नौ लाख कीमत की विदेशी पिस्टल पार कर दी।
विज्ञापन


आशंका है कि चोरों का एक साथी पहले से घर में छिप गया होगा और रात में उसने गेट खोलकर साथियों को अंदर कर लिया। पुलिस का मानना है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ है।

ग्राम प्रधान गीता सिंह के पति चेतन सिंह भी गांव के प्रधान रहे हैं। इनका मकान और पोल्ट्री फार्म है। चेतन ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा नवीन अपनी ससुराल पनकी गया था। घर पर वह, गीता सिंह, छोटा बेटा नवोदित, ताऊ राजकुमार और चाचा विनय का बेटा और दो कर्मचारी थे।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे बदमाश मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर भीतर दाखिल हुए। छत पर बने नवीन के बेडरूम के दरवाजे का ताला मास्टर चाभी से खोला और साबड़ से अलमारी और लॉकर का ताला तोड़कर जेवर एवं नकदी समेट ली।

इसके बाद इसी परिसर में स्थित प्रधान के चचिया ससुर अधिवक्ता शिव कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर शराब की बोतलें, नगदी, कीमती सामान बटोरा। जिस कमरे में चेतन, उनके ताऊ राजकुमार सिंह और अन्य लोग सोए हुए थे, वहां का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

फिर दो कमरों में रखी अलमारी, लॉकर और तीन बक्सों को तोड़कर गहने, नकदी और पिस्टल लेकर चोर भाग गए। भोर में चेतन जागे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उनके शोर मचाने पर परिजनों ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन


तब चोरी का पता चला। घर से चुराए गए बक्से करीब तीन सौ मीटर दूर मिले लेकिन जेवर और नकदी गायब थी। एसओ जयवीर यादव का कहना है कि करीबियों में से सुराग खंगाले जा रहे हैं। शिव कुमार एसपी हरदोई उमेश कुमार सिंह के साढ़ू हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें