एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन की पोल खुल गई। कानपुर के स्वरूपनगर क्षेत्र में पुलिस चौकी से 50 कदम की दूरी पर एक कपड़े की स्टोर से लाखों का माल पार हो गया। जबकि बगल में ही एहतियातन एक पुलिस चौकी बनाई गई है।
विज्ञापन
2 of 5
चौकी पर लटकता ताला
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
दरअसल, जिस इलाके में चोरी की यह वारदात हुई है वह कानपुर का पौश इलाका बताया जाता है। यहां आसपास बड़े-बड़े ब्रांडेड स्टोर और कई बड़ी दुकाने मौजूद हैं। इनकी सुरक्षा में जहां पुलिस को तैनात रहना चाहिए वही पुलिस चौकी को ताला मारकर नदारद रहती है।
विज्ञापन
3 of 5
एकांगा नाम की दुकान में हुई है चोरी
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इसका बड़ा सबूत गुरुवार को चोरी के बाद मौके पर पहुंचे अमर उजाला के फोटोग्राफर को भी मिल गया। उन्हें चौकी पर ताला लटका नजर आया। इसके संबंध में जब पुलिस से बातचीत की तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।
4 of 5
मोबाइल में ली गई तस्वीरें दिखाते हुए पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जानकारी के मुताबिक स्वरूपनगर क्षेत्र निवासी राजीव अग्रवाल की स्वरूपनगर में ही कपड़े की दुकान है और उससे मात्र 50 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है। लेकिन बेखौफ चोर रात को आए और आराम से दुकान से नगदी सहित लाखों का माल उड़ा ले गये और रात के पहरेदारों को को इसकी भनक तक नहीं लगी।
दुकान संचालिका के चेहरे पर मायूसी
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कहा जा रहा है कि ताला तोड़कर चोरी हुयी है। सूत्रों के मुताबिक घटना के समय पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी अवधेश अवस्थी समेत एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था और चौकी में ताला लगा था।