फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सराफ की दुकान के ताले तोड़कर चोरी, लॉकर से पार किए 10 लाख के आभूषण, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Dec 2024 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र में सराफ की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण पार कर दिए। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी सराफ राजू सोनी ने आभूषणों की दुकान मुत्तौर कस्बे में खोल रखी थी। गुरुवार शाम सराफ दुकान बंद करके अपने गांव चला गया था। सुबह जब गांव से मुत्तौर कस्बे स्थित दुकान आया, तो दुकान के दो ताले बाहर टूटे पड़े थे।

विज्ञापन

साथ ही, अंदर रखे अलमारी का लाकर भी टूटा पड़ा था। इससे चोरों ने करीब 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें