फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को भयानक आवाजों से डरकर पड़ोसी के यहां गई, घर में हो गया बड़ा कांड

Sat, 28 Jan 2017 07:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

आवाजों से डरी महिला पड़ोसी के यहां गई, घर में चोरी
कल्याणपुर का मामला, अकेली महिला को अजीबोगरीब आवाज से डराया
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में गुरुवार रात एक महिला घर पर अकेली थी। पति काम से दो दिन के शहर से बाहर गए थे। घर में महिला के अलावा एक पांच साल का बेटा था। महिला के मुताबिक देर रात उन्हें अजीबोगरीब आवाजें आने लगी। इससे महिला बुरी तरह घबरा गई। वह डर के मारे अपने पड़ोसी के यहां चली गई। पीछे से घर में बड़ा कांड हो गया। 
विज्ञापन


दरअसलस, चोरों ने घर में अकेली महिलाओं को डराकर चोरी करने का यह नई तरकीब निकाली है। वे डरावनी आवाजें निकालकर पहले महिला को घर छोड़कर भागने पर मजबूर कर देते हैं और फिर बड़े आराम से घर के माल पर हाथ साफ करते हैं। ऐसा ही वाकया कल्याणपुर निवासी गजेंद्र की पत्नी ममता के साथ हुआ।
 
विज्ञापन

चोरी करने की निकाली नई तरकीब

डेमो
उसे डराकर चोर हजारों का सामान पार कर ले गए। ममता के पति एंबुलेंस चालक गजेंद्र दो दिन पहले चित्रकूट गए थे। घर में उनकी पत्नी ममता और पांच साल का बेटा था। ममता के मुताबिक रात को अजीबोगरीब आवाजें आ रही थीं।  

इससे वह डरकर पड़ोस में रहने वाली आरती के घर सोने चली गई। इसी बीच चोरों ने आरती और पड़ोसी सविता के घर का गेट बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसके घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर 20 हजार नगद, जेवरात और रसोई गैस सिलेंडर समेत तमाम सामान चुरा ले गए। सुबह घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें