कानपुर। कारगिल पार्क में 24 घंटे पूर्व फौजियों की तैनाती के बावजूद शुक्रवार की रात जनरेटर के कुछ उपकरण चोरी हो गए। इससे पहले लाखों की लागत वाले 16 जेबीएल स्पीकर चोरी हुए थे। उद्यान विभाग की प्रभारी मीनाक्षी अग्रवाल ने चोरी की जानकारी होने से इन्कार किया है। बताया कि जांच के साथ ही प्रभारी पूर्व कर्नल आलोक नारायण से कहकर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई कराई जाएगी। (ब्यूरो)