फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो प्लॉटों पर कब्जे का आरोप, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के बारासिरोही में युवती ने महिला समेत चार लोगों पर अपने दो प्लाॅटों की बाउंड्री तोड़कर कब्जे के प्रयास के आरोप में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर की ऋचा सुनीता शुक्ला ने पुलिस को बताया कि बारासिरोही में उनके दो प्लाॅट हैं। आरोप है कि बीते 15 जनवरी को शुभम तिवारी और गरिमा दुबे ने प्लाट की बाउंड्री तोड़ कब्जे का प्रयास किया। उसी दिन दूसरे प्लाट पर अनिल शुक्ला और संजू शुक्ला ने कब्जे का प्रयास किया। पीड़िता ने सभी से जान का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी। वहीं, शुभम ने बताया कि यह जमीन गोविंद नारायण शुक्ला और अरुण दुबे समेत कई लोगों के नाम पर थी। आरोप बेबुनियाद है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें