फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में चोरी का मामला: पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पिस्टल हुई बरामद

Tue, 22 Nov 2022 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधनू की न्यू आजाद नगर चौकी में चोरी के मामले का खुलासा करने में पुलिस करीब पहुंच गई है। दरअसल, बिधनू में पुलिस और चोरी करने वाले बदमाश की मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। न्यूरी गांव के पास हुई मुठभेड़ में चौकी इंचार्ज की पिस्टल बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू में मंगलवार तड़के न्यूरी गांव के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।  इसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बीती नौ नवंबर को बिधनू की न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी में चोरी हो गई थी। इसमें चौकी इंचार्ज सुधाकर पांडेय की सर्विस पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस चोरी हो गए था।

विज्ञापन

पुलिस ने अपनी इज्जत बचाने के लिए पांच टीम लगाकर पूरी ताकत झोंक दी थी। मुखबिर की सूचना पर बीती रात कांशीराम कॉलोनी से 35 वर्षीय शेखू नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने उठाकर पूछताछ की। उसने न्यूरी गांव के पास पुलिया के नीचे से पिस्टल और कारतूस की बरामदगी की बात कही।
इस पर पुलिस शेखू को लेकर मौके पर पहुंची। बरामदगी के दौरान मौका पाकर उसी पिस्टल से शेखू ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्यवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए पुलिस ने शेखू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बिधनू में चोरों ने पुलिस चौकी न्यू आजाद नगर में ही हाथ साफ कर लिया। बुधवार रात चोरों ने चौकी को निशाना बनाते हुए गहरी नींद में सो रहे चौकी प्रभारी सुधाकर पांडे के बगल से उनका बक्सा चोरी कर ले गए।बक्से में चौकी प्रभारी का सरकारी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें