भरथना। एक दिन पहले ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई थी। जीआरपी ने युवक के पास से मिले कागज से उसकी शिनाख्त की है। वह झांसी के समथर क्षेत्र का रहने वाला था।
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या-20 बी के पास सोमवार रात करीब आठ बजे दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही नॉनस्टॉपेज ट्रेन के गुजरने के दौरान एक युवक चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर जीआरपी कर्मी पहुंचे और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान न हो सकी।
मंगलवार को युवक का आधार कार्ड घटनास्थल पर पड़ा मिला। इससे शव की शिनाख्त शिवपाल (25) पुत्र शिवकुमार निवासी नगला भिखारीदास समथर के रूप में हुई। जीआरपी चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।