फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला युवक मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी शिवम।
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 24 घंटे के अंदर किशोरी से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी को सहसों थाना क्षेत्र के नंदा मोड़ के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस मिला है।
विज्ञापन

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे सहसों पुलिस नंदा मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी शिवम उर्फ लालू गुर्जर को लखना सिंडौस मार्ग से नदा के लिंक मार्ग पर खोटा बाले बाबा के स्थान के पास जंगल से निकलने के दौरान पकड़ने का प्रयास किया।
आरोपी ने पुलिस पर तमंचा से फायर कर दिया और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर दो भाइयों समेत कुछ अन्य दोस्तों के खिलाफ पास्को एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


छात्रा की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती
सहसों थाना में कक्षा आठ की छात्रा ने शुक्रवार शाम शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर खुद पर ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली थी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सैफई के ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया है। यहां छात्रों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें