कानपुर। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट से मोबाइल पर नोकझोंक करने वाले कथित करणी सेना के प्रवक्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों की बात कहना अपराध हो गया है। उसपर फर्जी तरीके से मुकदमा लिखा गया है। हत्या की साजिश रची जा रही है। पनकी के रतनपुर में किशोर अभिनव शुक्ला की नहर में डूब कर मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगा शव रख हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इसी दौरान पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के पास खुद को करणी सेना का प्रदेश प्रवक्ता बताकर सचिन तिवारी नाम के युवक ने फोन किया था। कार्रवाई को लेकर दोनों की फोन पर नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने करणी सेना के एक नेता की ओर से सचिन तिवारी के ऊपर रिपोर्ट दर्ज की जिसमें बताया गया कि वह करणी सेना का सदस्य नहीं है। इधर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें युवक खुद को सचिन तिवारी बताते हुए योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। संवाद