फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बुजुर्ग की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह यूपी 112 पर बुजुर्ग की हत्या की सूचना से विभाग में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, जांच में बुजुर्ग जीवित मिल गए। महाराजपुर के सलेमपुर गांव के मजरा सुवंशीखेड़ा से 98 वर्षीय किसान भुल्ले के लापता होने की सूचना दी गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार शिकायत में गांव के ही तीन युवकों पर उनकी हत्याकर शव गायब करने का आरोप लगाया गया। जांच में पता चला कि बुजुर्ग किसान अपने दामाद के साथ फर्रुखाबाद स्थित बेटी के घर गए हुए थे और पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग से वीडियो कॉल पर बात की। बुजुर्ग ने उन्हें अपनी इच्छा से बेटी के घर जाने की बात बताई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें