Hardoi Crime: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर भाभी की बहन से शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी युवक कहीं और शादी करने जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने से मना करने पर युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीतापुर जनपद की एक युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बड़ी बहन की शादी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई।
विज्ञापन
वह तीन साल से अपनी बहन के साथ उसकी ससुराल में रह रही थी। इसी बीच दीदी के देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह कहीं और शादी करने जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कौल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।