फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कमरे को अंदर से बंद कर युवक ने फंदा लगा दी जान

Wed, 21 Feb 2024 02:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के भड़ावल में युवक ने अपने को कमरे में बंदकर फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से लौटने पर बहन को जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

भड़ावल निवासी सजीवन लाल शर्मा के पुत्र आर्यन (18) का शव मंगलवार शाम फंदे पर लटका मिला। घटना के समय मां रज्जो देवी, पिता सजीवन लाल प्लाट पर गए थे। जबकि बहन लाली व बिट्टन खेत पर गई थी। ग्रामीणों के अनुसार आर्यन शाम को खेत से बकरी चुराकर लौटा था। खेत से बहनें लौटकर आई तो घर में कमरे के दरवाजे बंद थे। आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर पड़ोसियों ने छत के रास्ते से अंदर पहुंचे। तो कमरे के अंदर छत के कुंड में दुपट्टे के फंदे के सहारे आर्यन लटका मिला। परिवार के लोग उतार कर उसे पहले सीएचसी व बाद में जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉ. निशांत पाठक ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां-पिता बिलखते रहे। थानाध्यक्ष डेरापुर अनिल कुमार ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम कराने के साथ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें