कानपुर। गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दबौली में लोहे की चद्दर बनाने वाले सोनू (35) फंदा लगाकर जान दे दी।
गुजैनी में रहने वाले साले किशोर ने बताया कि रविवार की सुबह सोनू ने शराब पी रखी थी। पत्नी पूजा बच्चों के साथ बाजार गई थी। वह बाजार से लाैटी तो शव फंदे से लटक रहा था। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह के अनुसार परिजन पूछताछ में घटना के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं।