फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती ने दोस्ती तोड़ी तो युवक ने एडीजी को फोन कर कहा 'बस अड्डे व अस्पताल में रखा है बम'

Mon, 26 Oct 2020 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
झकरकटी बस स्टैंड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक सिरफिरे ने रविवार को एडीजी को फोन कर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस सक्रिय हुई तभी उसने परिवहन विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर झकरकटी बस अड्डे, एक निजी अस्पताल व स्वीट हाउस में बम होने की सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस, सर्विलांस समेत अन्य टीमें कई घंटे चकरघिन्नी बनी रहीं। देर शाम युवक को बाबूपुरवा से पकड़ा गया। पूछताछ में बताया कि उसकी महिला मित्र उसको छोड़कर चली गई है। तनाव में आकर उसने ऐसी हरकत की। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। 

डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि एडीजी दफ्तर में कॉल कर युवक ने बताया कि कुछ ही देर में सेंट्रल स्टेशन बम से उड़ने वाला है। पुलिस ने स्टेशन पर तलाशी शुरू की। इसी बीच उसने दोबारा धमकी भरा फोन कर दिया। खोजबीन में लगी सर्विलांस टीम ने बाबूपुरवा बगाही निवासी अरशद अली खान उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर फोन भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


अरशद ने बताया कि किदवई नगर निवासी एक युवती से उसकी दोस्ती है। लेकिन वह किसी और के साथ चली गई है। मानसिक तनाव में आकर उसने फोन कर दिया। रेलबाजार और बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें