फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में कैपिटल मार्केट की कार्यप्रणाली बताई

विज्ञापन
विवि में आयोजित कैपिटल मैनजमेंट कार्यक्रम में शामिल सदस्य। - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में दीक्षांत सप्ताह के मौके पर कॅरिअर ऑपर्च्युनिटी इन कैपिटल मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो. सुधांशु पांडिया, सचिव डॉ. विवेक सिंह सचान एवं डॉ. अर्पणा कटियार ने किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता एवं 2004-06 बैच के पूर्व छात्र सत्यनारायण ने निवेश बैंकिंग, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, वित्तीय विश्लेषण एवं वेल्थ एडवाइजरी में कॅरिअर अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैपिटल मार्केट की कार्यप्रणाली, नियामक संस्थाओं व प्रतिभागियों की भूमिका के साथ-साथ स्टार्टअप्स के लिए सीड, प्राइमरी व सेकेंडरी फंडिंग की जानकारी दी।

निदेशक प्रो. पांडिया ने घोषणा की कि इस वर्ष सभी विद्यार्थियों को समर ट्रेनिंग पूर्व छात्रों से मिलेगी। सचिव डॉ. सचान ने कहा कि पूर्व छात्र सदैव विद्यार्थियों के विकास के लिए तत्पर हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल पाल एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रशांत त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें