फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: काम करने आए मजदूरों ने ही की थी निर्माणाधीन फैक्टरी में चोरी

Tue, 11 Aug 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना पुलिस ने सर्विलांस व एसओजी की मदद से सोमवार को दो चोरों को गिरफ्तार कर कुंवरपुर स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने मजदूरी के बहाने रेकी कर घटना को अंजाम देने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

सर्विलांस प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने सोमवार को टीम के साथ सट्टी थाना क्षेत्र की रुरगांव ढिचकी मोड़ के पास से ऑटो सवार मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुडैरा किन्नर निवासी करनवीर सिंह व अजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ऑटो से चोरी की तीन बैटरी, एक इन्वर्टर व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने मजदूरी करने के बहाने कुंवरपुर स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी की रेकी की थी। इसके बाद साथी अंशु के साथ मिलकर 29 जुलाई की रात को फैक्टरी में चोरी कर सामान छिपा दिया था। सोमवार को वह चोरी का सामान बेचने भोगनीपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
..................
चोरों के हाथ आने पर दर्ज हुई प्राथमिकी
कुंवरपुर स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में 29 जुलाई को हुई चोरी की घटना में सट्टी थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में ढील डालती रही। सोमवार को चोरों के हाथ लगने पर पुलिस ने राजपुर निवासी रामकुमार कटियार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके चंद घंटे बाद चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। सट्टी थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि घटना के बाद से फैक्टरी मालिक की ओर से व्हाट्सएप के जरिये शिकायत की जा रही थी। सोमवार को उनके थाना आकर तहरीर देने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

........................
बयान.....
फैक्टरी के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस इनपुट की मदद से चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है। फरार आरोपी अंशु की तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। - प्रवीण कुमार, सर्विलांस प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें