फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समूह की महिलाएं बनेंगी हुनरमंद, मिलेगा कौशल के अनुसार प्रशिक्षण

Wed, 18 Nov 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में समूह से जुड़ने वाली महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द ही महिलाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। जिसके बाद उन्हें अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह में शामिल करने का अभियान चलाया जा रहा है। समूह से जुड़ने वाली इन महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर कारोबार शुरू करने को प्रेरित किया जा रहा। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। विभाग के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 22 से हजार से अधिक महिलाएं समूह में शामिल हुई हैं। इनमें कई ने अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही बची हुईं अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित किए जाने की तैयारी की गई है।
आरसेटी प्रशिक्षण पंकज कुमार ने बताया कि महिलाओं के अलावा इच्छुक युवा भी प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें इन्हें ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, पापड़ पिकल, मसाला पाउडर, सिलाई, जूट उत्पादन, डेयरी फार्मिंग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एलईडी बल्ब, सीसीटीवी कैमरा लगाना, फास्ट फूड स्टॉल उद्यम आदि की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये व सीएम युवा उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

आरसेटी निदेशक मयंक कटियार ने बताया कि इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करना है। आरसेटी निदेशक के अनुसार इन महिलाओं को ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, मसाला पाउडर मेकिंग, जूट उत्पादन, डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन, पेपर कवर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कृषि उद्यमी जैसे हुनर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कारोबार शुरू करने के लिए योजना के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें