शाहाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहली पत्नी और बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। उसने पहली पत्नी से तालाक भी नहीं लिया। पीड़ित पहली पत्नी ने शाहबाद कोतवाली में तहरीर दी है। साथ ही, सौतन के घर के आगे धरना दिया।
हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में शिक्षक पति के दूसरी शादी कर लेने से आहत पहली पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ दूसरी पत्नी के साथ रह रहे पति के घर के बाहर धरना दिया। घर का दरवाजा न खुलने पर महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
नगर के कांशीराम कॉलोनी में अपने बच्चों के साथ रहने वाली रीना ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि थाना मझिला के गांव चठिया निवासी पति विद्या प्रकाश नवोदय विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत है। दो साल पहले दो बच्चे होने के बाद भी उन्होंने दूसरी शादी कर ली है।
इसके बाद वह अपनी दूसरी पत्नी को लेकर तकिया मोहल्ले में रहने लगे हैं। महिला रीना का कहना है कि उसके सामने बच्चों को पालने की समस्या आ रही है। पति उसकी नहीं सुन रहा है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।