मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के तेजीपुर गांव में घरेलू कलह से परेशान महिला ने सोमवार दोपहर कमरे में रखी सीढ़ी में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तेजीपुर निवासी सरोजिनी (30) ने सोमवार दोपहर कमरे में रखी सीढ़ी में दुपट्टे के फंदा लगा लिया। कमरे के अंदर पहुंचे पति कुलदीप ने उसे लटका देखा, तो शोर मचाया। चिल्लाने की आवाजें सुनकर परिजन मौके पर आ गए। इसके बाद उसे फंदे से उतार कर सीएचसी लेकर पहुंचे।
जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव लौट आए और पुलिस को सूचना दी। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। मृतका के दो बच्चे हैं।
इधर ग्रामीणों में चर्चा की मृतका का पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इससे तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि घटना में घरेलू कलह की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।