मां से कहा था- सुबह उसे जिंदा नहीं पाएंगे
इसी से नाराज होकर उसने सुबह कीटनाशक खा लिया। पति ने बताया कि सोमवार की रात मृतका ने अपने मायके निवाइच गांव में अपनी मां को फोन करके कहा कि सुबह वह उसे जिंदा नहीं पाएंगे। मृतका की शादी 10 जून 2022 को हुई थी। मृतका दो बहन और तीन भाई हैं।
शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि पति से मामूली विवाद के बाद जहर खाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।