फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Suicide: पत्नी चली गई मायके...पति ने जहर खाकर दी जान, पुलिस बोली- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 25 Jul 2023 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime: घरेलू विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों उसे अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के इशेपुर निवासी नन्हें (23) मजदूरी करता था। बीती 22 जुलाई को किसी बात को लेकर उसका पत्नी नन्ही बिटिया से विवाद हो गया था। विवाद से नाराज नन्ही बिटिया 22 जुलाई को ही पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बरियारपुरवा स्थित अपने मायके चली गई थी।

विज्ञापन

इसी से नाराज नन्हे ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से आहत होकर नन्हे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें