फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चेन न मिलने पर बिन दुल्हन लौट गई बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर में शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस में गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची। वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। फेरे की रस्म शुरू होने वाली थी कि इससे पहले वर-वधू पक्ष के बीच दहेज में सोने की चेन न मिलने को लेकर बहस होने लगी। वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। देर रात तक चली पंचायत के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। पिता ने वर पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोविंदनगर निवासी पुताई कारीगर की बेटी का रिश्ता शिवराजपुर के आंबेडकरनगर निवासी युवक से तय हुआ था। युवक दिल्ली के एक स्वीट हाउस में नौकरी करता है। शुक्रवार को गेस्ट हाउस में शादी समारोह था। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे की बहन ने शादी में हुए पूरे खर्च की रकम और दूल्हे को सोने की चेन देने की मांग की। वधू पक्ष ने तुरंत रुपये देने में असमर्थता जताई।
दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सुबह चार बजे बरात बिना दुल्हन लौट गई। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी बातचीत चल रही है। अगर बात नहीं बनती तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें