फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अपट्रान इस्टेट में आईटी पार्क बनने की राह खुली, जमीन हुई हस्तांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चमड़ा और होजरी उत्पादों के लिए पहचाना जाने वाला कानपुर आने वाले समय में आईटी क्षेत्र में बड़ा नाम बन सकेगा। शहर के अपॅट्रान इस्टेट में आईटी पार्क बनने की राह खुली है। उद्योग विभाग ने आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर दी है। वहीं, विभाग के एमडी भी कुछ समय पहले इसका निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन


शहर एमएसएमई का गढ़ है। एलएमएल बंद होने के बाद शहर में कोई बड़ा उद्योग नहीं लग सका। हालांकि एमएसएमई के जरिये शहर की पहचान आगे बढ़ी, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ की तुलना में कानपुर पीछे रह गया है। अब प्रदेश सरकार का पूरा जोर कानपुर को आईटी हब बनाने पर है। इससे यहां पर नए-नए स्टार्टअप लग सकेंगे और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। शहर में देशभर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को कारोबार करने का मौका मिलेगा। इसके संचालन की जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) को दी जाएगी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद हर साल हजारों युवा आईटी सिटी बंगलूरू का रुख कर लेते हैं। आईटी पार्क बनने से युवा इंजीनियर्स शहर में काम शुरू कर सकेंगे। एक हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और चार हजार से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा। उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि अपट्रॉन इस्टेट पनकी में भूखंड संख्या 14-32 तक की जमीन उद्योग विभाग की है। इसमें 9643.34 वर्गगज जमीन है। इस पर ही आईटी पार्क बनाया जाना है। अगस्त 2024 में लीज डीड हस्तांतरण का आदेश हुआ था। आठ करोड़ 86 लाख रुपये भी दिए जा चुके हैं। हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्टांप से जुड़ी एनओसी न्याय विभाग से जल्द मिलने की संभावना है। आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग के एमडी शंभू शरण कुछ समय पहले यहां निरीक्षण के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें