फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वैन चालक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा में उन्नाव के बारा गांव के रहने वाले रवि कुमार (23) ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। वह जीजा श्रीकांत और दीदी रीता के साथ उनके शिवकटरा स्थित मकान में बीते दो साल से रह रहा था। जीजा श्रीकांत ने बताया कि रवि कुछ समय पहले सेंट्रल स्टेशन के एक ठेकेदार के अंडर में वैन चलाता था। रवि का ठेकेदार के ऊपर काफी पैसा हो गया था। आरोप है कि वह कई बार पैसे मांगने जाता था, लेकिन वह देता नहीं था। बुधवार को भी वह पैसा मांगने गया था। लेकिन ठेकेदार ने रुपये देने से मना कर दिया। रुपये न मिलने पर परेशान चल रहा था। रवि ने शुक्रवार को फंदे से लटककर जान दे दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें