कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के नटराज चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर में दो पक्षों के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों और से जमकर गाली-गलौज और लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)