फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवि ने शोध परियोजनाओं को दिया 1.2 करोड़ का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) के प्रोजेक्ट एंड एक्सटर्नल रिसोर्स जनरेशन सेल की ओर से शोध परियोजनाओं के लिए 1.2 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। सेंटर फॉर एकेडमिक में आयोजित कार्यक्रम में 61 शिक्षकों को सीवी रमन अनुसंधान अनुदान के स्वीकृति पत्र दिए गए। शोध परियोजना के तहत नौ सीवी रमन मेजर, 42 सीवी रमन माइनर तथा 10 सीवी रमन सीड ग्रांट प्रदान की गईं। इस वर्ष की थीम विकसित भारत के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना के अनुरूप नौ में से छह मेजर ग्रांट महिला वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों को दी गईं। डीन प्रोजेक्ट्स डॉ. अनुराधा कालानी ने पिछले एक वर्ष में प्रोजेक्ट सेल की उपलब्धियों की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में नोडल अधिकारी एवं एसोसिएट डीन डॉ. सोनी गुप्ता ने नो योर सैंक्शन लेटर विषय पर प्रस्तुति दी। डॉ. राजीव मिश्रा ने शोध नैतिकता, डॉ. मोहित अग्रवाल ने संस्थागत शोध उत्कृष्टता पर विचार रखे। निदेशक, विधि एवं सहायक डीन डॉ. स्मृति रॉय ने फीडबैक सत्र का संचालन किया। अंत में डॉ. अजय के. गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें