फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता व धर्मनिरपेक्षता सुरक्षित : मुख्य न्यायाधीश

Sat, 29 Feb 2020 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर (बीच में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवैधानिक मूल्यों के प्रति देश में कई तरह की शंकाएं हैं लेकिन मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि संवैधानिक मूल्य पूरी तरह से सुरक्षित और संरक्षित हैं। देश की एकता और धर्मनिरपेक्षता की सुरक्षा के प्रति सभी को आश्वस्त रहना चाहिए। यह बात बार एसोसिएशन की 125वीं जयंती पर श्यामसुंदर भाटिया व नरसिंह सचान स्मृति कक्ष के लोकार्पण समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने रामअवतार महाना हॉल में कही।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश भसीन की मांग पर मुख्य न्यायाधीश ने कानपुर में सीबीआई कोर्ट के गठन के लिए प्रयास का आश्वासन भी दिया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नवनिर्मित भवनों में मूल अधिकारों व मूल कर्तव्यों के बीच लगी संविधान की प्रस्तावना संवैधानिक मूल्यों को मानने के लिए अधिवक्ताओं की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

स्नेह और प्रेम के माह फरवरी का इससे सुखद अंत नहीं हो सकता। कहा कि पितृ ऋण से मुक्ति नहीं पर जो भी योगदान किया वह स्तुति योग्य है। उन्होेंने कानपुर बार की प्रशंसा की और गणेश शंकर विद्यार्थी के योगदान को सराहा। समारोह में न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता और प्रशासनिक न्यायाधीश विवेक कुमार बिरला ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने कानपुर में वकालत के दौरान बिताए पलों को याद किया। इससे पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने बार की 125वीं जयंती के शिलापट का लोकार्पण व पं. पृथीनाथ चक की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधीश को स्वामी विवेकानंद की पुस्तकों का सेट और शुभ माना जाने वाला शमी का पौधा भी भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री कपिलदीप सचान ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें