मौके पर एसपी राजेश कुमार सिंह और एएसपी अनिरुद्ध कुमार ने पहुंचकर जांच की। एसपी ने बताया कि तौफीक कानपुर चकेरी थाने के चिश्तीनगर का रहने वाला है। दस दिन पहले चौकी प्रभारी आजादनगर सुधाकर पांडेय का चौकी स्थित कमरे से बक्सा चोरी हो गया था।
बक्से में सरकारी पिस्टल, कारतूस, वर्दी समेत अन्य सामान था। कानपुर पुलिस ने सर्विस पिस्टल और कुछ कारतूसों के साथ तौफीक के साथियों शेखू, फैज को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। तीसरा तौफीक भाग निकला था। तौफीक पर कानपुर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इलाज के बाद तौफीक को जेल भेजा जाएगा।