वहां जाने पर छेड़खानी की और नलकूप कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। 31 जुलाई को अरविंद के भाई विजयपाल ने शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी विजय पाल अपराधी किस्म का है। आरोप लगाया कि एसपी से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर ललौली थाना पुलिस ने विजयपाल, अरविंद साहू और विआल म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड, रघुवंश कांप्लेक्स, अयूब खान चौराहा, सिविल लाइन बरेली के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म के प्रयास, गाली गलौज, धमकी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।