फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जौनपुर से अगवा किशोरी को सेंट्रल पर ट्रेन से उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाैनपुर से अगवा 14 साल की किशोरी को आरपीएफ ने नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से उतार लिया। हालांकि, अपहर्ता भाग गया।
विज्ञापन


सेंट्रल स्टेशन आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया कि सात जुलाई को पिता ने जाैनपुर के शाहपुर थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पांच जुलाई को अचानक लापता हो गई थी। सोमवार रात कंट्रोल रूम से सूचना आई कि नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस में अपहृत किशोरी और अपहरण करने वाले हैं। इनकी लोकेशन मोबाइल से पुलिस ट्रैक कर रही थी। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-6 पर नौ बजे आई तो सर्च आपरेशन शुरू किया गया। बी-6 कोच में संदिग्ध हालात में किशोरी मिली, हालांकि अपहर्ता भाग निकला था। शाहगंज थाना से उप निरीक्षक सदन प्रसाद व महिला सिपाही मीना सोनकर मंगलवार को आए। उन्हें व अभिभावकों को किशोरी को सौंप दिया गया। सेंट्रल स्टेशन पर टीमों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें