फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाम के आगे मिश्रा जुड़वाने को दो साल से लगा रहीं थीं दाैड़, डीएम ने सुना तो 24 घंटे में हो गया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पिछले दो साल तक खतौनी में नाम के आगे मिश्रा नहीं जुड़ने की वजह से मकसूदाबाद की शीला सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित थीं। पति अजय मिश्रा के निधन के बाद खताैनी में उनके नाम के आगे सर नेम मिश्रा नहीं होने की वजह से वह किसान सम्मान निधि से लेकर दूसरी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहीं। जनसुनवाई के दाैरान जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के सामने जब शीला ने अपनी दिक्कत बताई तो 24 घंटे के अंदर नाम के आगे मिश्रा जुड़ गया।
विज्ञापन

दरअसल वह लगातार जिला मुख्यालय पहुंच रही थीं लेकिन लेखपाल उन्हें हर बार न्यायालय के माध्यम से नाम जुड़वाने की सलाह दे रहे थे। आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण वह बार-बार चक्कर लगा रहीं थीं। जिलाधिकारी के पास जब मामला पहुंचा तो उन्होंने तत्काल एसडीएम सदर अविचल प्रताप सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील प्रशासन ने अभिलेखों की जांच कर नाम में सुधार करते हुए मिश्रा जोड़ दिया। नाम के आगे मिश्रा जुड़ने से वह काफी खुशी दिखीं। उन्होंने इसके लिए डीएम व एसडीएम के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें