फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में कौआ, मामन की टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन

सार

ताखा ब्लॉक के बीआरसी मामन प्रांगण में प्राथमिक स्तर की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 14 टीमों ने भाग लिया और बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। विजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
फोटो 01::::खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताखा। विकास खंड ताखा के बीआरसी मामन प्रांगण में बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्तर की ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के विभिन्न संकुलों से कुल 14 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एआरपी अश्वनी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। उन्होंने खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने खर्च पर अल्पाहार भी उपलब्ध कराया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में कौआ और मामन की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें कौआ ने जीत दर्ज की और मामन उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में मामन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि अघीनी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विजेता व उपविजेता टीमों को ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर एवं विकास यादव ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका अजीत कुमार, संदीप सिंह, प्रदीप शर्मा, अंकुर यादव और मुनीश कुमार ने निभाई।
इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह, मोहित भदौरिया, सौरभ कुशवाहा, मोहित कुमार, मनोज शाक्य और केशव दुबे सहित कई शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान आनंदित नजर आए।

फोटो 01::::खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें