फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरोग्य मंंदिर का निरीक्षण करने पहुंची टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 09 Apr 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। क्षेत्र के भिखनापुर गांव के मजरा बैजुपुरवा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के आरोग्य मंदिर का बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब केंद्रीय, मंडलीय व जनपदीय स्वास्थ्य टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान आरोग्य मंदिर में आने वाले मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी की।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे केंद्रीय टीम के डॉ. अरुण गोयल व डॉ. सुनीता दोहन, मंडलीय टीम से डॉ. सुरेंद्र सिंह व जिला टीम से डॉ. दिलीप वर्मा व अल्पना ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अस्पताल आने वाले मरीजों को सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से सीएचओ हेमंत व एएनएम अरुणा देवी से जानकारी ली। साथ ही गांव में फैलने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के तौर तरीके के बारे में जाना।
आपात स्थिति में केंद्र में आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के उपाय कैसे होंगे इसके अलावा केंद्र में उपस्थित लोगों को किस प्रकार बचाव किया जाएगा। इस पर केंद्रीय टीम ने अग्निशमन यंत्र चलवाया। आग लगने पर किस प्रकार बचाव का कदम होगा इस पर एएनएम अटक गई, कोई जवाब न आने पर केंद्रीय टीम ने आसपास खड़े गांव के लोगों से पूछा तो गांव के लोगों ने बताया कि सबसे पहले आवाज देकर मदद के लिए लोगों को बुलाएंगे और अस्पताल के लोगों को बाहर खुले में ले जाएंगे। यहां पर ग्राम प्रधान देवेंद्र पाल, अकबरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. आईएच खान, आशा संगिनी माया, रमाशंकर पाल सहित अन्य गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें