फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टीम ने 125 जर्जर स्कूलों का किया निरीक्षण, डीएम को सौंपी रिपोर्ट

Sat, 02 Aug 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिलाधिकारी की ओर से गठित टीमों ने पांच ब्लॉक के जर्जर हो चुके 125 स्कूलों का निरीक्षण किया है। यहां उन्होंने ग्रामीणों से भी स्कूल की सुविधाओं की जानकारी कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गुरुवार को जर्जर को चुके स्कूलों का निरीक्षण किए जाने के लिए टीम का गठन किया था। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी के रूप में एसडीएम या तहसीलदार, एक अभियंता, शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य व अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हैं। टीम जर्जर स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। उसी के आधार पर स्कूलों की मरम्मत या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को अमरौधा ब्लॉक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार ने 28 व तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने 27 स्कूलों की जांच की। जबकि संदलपुर में उप जिलाधिकारी शालिनी उत्तम ने 12, सरवनखेड़ा में तहसीलदार पवन कुमार ने 16 स्कूलों का निरीक्षण किया। इसके अलावा मलासा में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिखा ने टीम के साथ 21 स्कूल व मैथा में एसडीएम देश दीपक सिंह ने 21 स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें